Testo Waada Hai - Arjun Kanungo
Testo della canzone Waada Hai (Arjun Kanungo), tratta dall'album Heartbreak Hits 2025
तुझसे शुरू, हुआ जो तुझसे शुरू
वो क़िस्सा तुझ पे ही ले हुआ ख़तम
होगा नहीं, ये हमसे होगा नहीं
किसी को देंगे नहीं तेरी जगह हम
"तेरे बिना जिएँ तो क्यूँ?"
ये सवाल बार-बार आता है
तेरे अगर ना हो सके
किसी और के ना होंगे, वादा है
किसी और के ना होंगे, वादा है
वही रोज़ तेरी कमी
वही आँख में है नमी
वही दूरियाँ सताएँ
बता क्या करूँ?
जिसे तू ना "अपना" कहे
जहाँ तू ना आके रहे
वो दिल मैं खुद तोड़ दूँ
है आशिक़ी तू आख़िरी
है ज़िद मेरी तू आख़िरी
आँसू मेरा, मेरी हँसी तू आख़िरी
"तेरे बिना मैं कुछ नहीं"
ये ख़याल बार-बार आता है
तेरे अगर ना हो सके
किसी और के ना होंगे, वादा है
किसी और के ना होंगे, वादा है
आए, ना आए, मर्ज़ी तेरी
यारा, खुली हैं बाँहें मेरी
तेरी गली से ता-ज़िन्दगी
होगी जुदा ना राहें मेरी
"क़िस्सा ये क्यूँ आधा रहा?"
ये मलाल बार-बार आता है
तेरे अगर ना हो सके
किसी और के ना होंगे, वादा है
किसी और के ना होंगे, वादा है
Credits
Writer(s): Manoj Muntashir, Arjun Kanungo
Lyrics powered by www.musixmatch.com
Link
Disclaimer:
i testi sono forniti da Musixmatch.
Per richieste di variazioni o rimozioni è possibile contattare
direttamente Musixmatch nel caso tu sia
un artista o
un publisher.