Testo Rupaiya - Sona Mohapatra
Testo della canzone Rupaiya (Sona Mohapatra), tratta dall'album Satyamev Jayate (Original Motion Picture Soundtrack)
बाबुल प्यारे, सजन सखा रे
सुन, ओ, मेरी मैया
बोझ नहीं मैं किसी के सर का
ना मझदार में नैया
पतवार बनूँगी, लहरों से लड़ूँगी
अरे, मुझे क्या बेचेगा रुपैया?
हो, अरे, मुझे क्या बेचेगा रुपैया?
हो-हो-हो
कल बाबा की ऊँगली को थामे चली थी
कल बाबा की लाठी भी बन जाऊँगी
अम्मा, तेरे घरौंदे की चिड़िया हूँ मैं
दाना लेकर ही वापस घर आऊँगी
जिसकी फ़ितरत में हैरत समाई नहीं
जिसको दौलत से ज़्यादा मैं भाई नहीं
ऐसे साजन की मुझको ज़रूरत नहीं
ना कहने का, सुन लो, मुहूरत यही
अकेली चलूँगी, क़िस्मत से मिलूँगी
अरे, मुझे क्या बेचेगा रुपैया?
हो, अरे, मुझे क्या बेचेगा रुपैया?
हो-हो-हो
दिल से दिल के तार तो जुड़े नहीं
तो रस्मों पे दौलत ये काहे बहे?
हम तो प्यार की ख़्वाहिश में रिश्ते बुनें
तो रिश्तों में लालच हम काहे सहे?
क्या शादी के आगे ज़िंदगी ही नहीं?
जो शादी हिसाबों की केवल है बही
ऐसी शादी की मुझको ज़रूरत नहीं
ना कहने का, सुन लो, मुहूरत यही
सुबह-सी खिलूँगी, रतिया-सी भरूँगी
अरे, मुझे क्या बेचेगा रुपैया?
हो, अरे, मुझे क्या बेचेगा रुपैया?
हो
बाबुल प्यारे, सजन सखा रे
सुन, ओ, मेरी मैया
बोझ नहीं मैं किसी के सर का
ना मझदार में नैया
पतवार बनूँगी, लहरों से लड़ूँगी
अरे, मुझे क्या बेचेगा रुपैया?
हो, अरे, मुझे क्या बेचेगा रुपैया?
हो-हो-हो
Credits
Writer(s): Ram Sampath, Manohar Nayak, Avinash Kamath
Lyrics powered by www.musixmatch.com
Link
Disclaimer:
i testi sono forniti da Musixmatch.
Per richieste di variazioni o rimozioni è possibile contattare
direttamente Musixmatch nel caso tu sia
un artista o
un publisher.