Testo Mere Hanumanji - Udit Narayan
Testo della canzone Mere Hanumanji (Udit Narayan), tratta dall'album Hanuman Bhajan By Udit Narayan
(जय हो, जय, जय हो बजरंगबली)
तन तो है सिंदूरी, लंगोट जिनकी लाल है
अंग बज्र अंग है, हृदय में सिया-राम हैं
जिनका लेते ही नाम बन जाते हैं काम
वो हैं हनुमानजी, मेरे हनुमानजी
केसरी के नंदन हैं, अंजनी के लाल हैं
शंकर सुवन हैं, जो संकटों के काल हैं
जो हैं पवनतनय, जिनकी सदा है विजय
वो हैं हनुमानजी, मेरे हनुमानजी
(वो हैं हनुमानजी, मेरे हनुमानजी)
मंगलवार को धरती पे आए
सबका मंगल करते जाए
(जय हो, जय, जय हो बजरंगबली)
दुर्गम काज को सुगम बनाए
संकट मोचन जो कहलाए
संकट मोचन जो कहलाए
अतुलित बल और बुद्धि के आगार हैं
शक्ति के हैं स्वामी और भक्ति के आधार हैं
जो हैं दीनदयाल, करे सबका खयाल
वो हैं हनुमानजी, मेरे हनुमानजी
(वो हैं हनुमानजी, मेरे हनुमानजी)
तन-मन जिनके राम समाए
भक्त शिरोमणि जो कहलाए
(जय हो, जय, जय हो बजरंगबली)
ना कोई मोती, ना माला भाए
केवल राम का नाम सुहाए
केवल राम का नाम सुहाए
चीर के जो सीना प्रभु दरश कराए
भक्ति है अगाध, जिनकी वरनी ना जाए
जिनका एक पता, जहाँ राम कथा
वो वो हैं हनुमानजी, मेरे हनुमानजी
(वो हैं हनुमानजी, मेरे हनुमानजी)
भक्तों के प्यारे, राम दुलारे
जिनकी शरण सुख मिलते हैं सारे
(जय हो, जय, जय हो बजरंगबली)
जिसपर अपनी कृपा बसारे
दृष्टि शनि की भी उसको सँवारे
दृष्टि शनि की भी उसको सँवारे
बड़े ही अनोखे देखो मेरे भगवान हैं
हाथों में पहाड़ जैसे पुष्प समान हैं
मैं तो सुबह हो या शाम जिनका करूँ गुणगान
वो हैं हनुमानजी, मेरे हनुमानजी
वो हैं हनुमानजी, मेरे हनुमानजी
(मेरे हनुमानजी)
(मेरे हनुमानजी)
(मेरे हनुमानजी)
Credits
Writer(s): Manish Tripathi, Navin Tripathi
Lyrics powered by www.musixmatch.com
Link
Disclaimer:
i testi sono forniti da Musixmatch.
Per richieste di variazioni o rimozioni è possibile contattare
direttamente Musixmatch nel caso tu sia
un artista o
un publisher.