Testo Main Rahoon - Abhijeet
Testo della canzone Main Rahoon (Abhijeet), tratta dall'album Lamahe
मैं रहूँ ना रहूँ, मेरी आवाज़...
मैं रहूँ ना रहूँ, मेरी आवाज़ तुम
गूँजती हर जगह, हर क़दम पाओगे
मैं मिलूँ ना मिलूँ, मेरे गीतों को तुम
ज़िंदगी की तरह हर क़दम पाओगे
ज़िंदगी की तरह हर क़दम पाओगे
मैं था जहाँ, हूँ मैं वहीं
बीता हुआ कल मैं नहीं
मैं था जहाँ, हूँ मैं वहीं
बीता हुआ कल मैं नहीं
हर मोड़ पे, हर राह में
हर दर्द में, हर आह में
गुनगुनाऊँगा मैं, मुस्कुराऊँगा मैं
दिल की आब-ओ-हवा में याद आऊँगा मैं
याद आऊँगा मैं
कुछ कहूँ ना कहूँ, मेरे गीतों को तुम
रोशनी की तरह हर तरफ़ पाओगे
रोशनी की तरह हर तरफ़ पाओगे
मैं आज हूँ, मैं कल भी हूँ
सदियाँ हूँ मैं, मैं पल भी हूँ
मैं आज हूँ, मैं कल भी हूँ
सदियाँ हूँ मैं, मैं पल भी हूँ
हर रंग में, हर रूप में
हर छाँव में, हर धूप में
झिलमिलाऊँगा मैं, जगमगाऊँगा मैं
मौसमों की अदा में याद आऊँगा मैं
याद आऊँगा मैं
मैं दिखूँ ना दिखूँ, मेरे अंदाज़ तुम
वक़्त ही की तरह हर तरफ़ पाओगे
मैं रहूँ ना रहूँ, मेरी आवाज़ तुम
गूँजती हर जगह, हर क़दम पाओगे
गूँजती हर जगह, हर क़दम पाओगे
गूँजती हर जगह, हर क़दम पाओगे
Credits
Writer(s): Saptarshi 'abhijeet', Shahen Iqbal
Lyrics powered by www.musixmatch.com
Link
Disclaimer:
i testi sono forniti da Musixmatch.
Per richieste di variazioni o rimozioni è possibile contattare
direttamente Musixmatch nel caso tu sia
un artista o
un publisher.