Testo Ek Tu Hi Toh Hai - Stebin Ben
Testo della canzone Ek Tu Hi Toh Hai (Stebin Ben), tratta dall'album Ek Tu Hi Toh Hai
रूह से जुड़ा है तू
हमसफ़र जो हुआ है तू
दौड़ता है तू सीने में
धड़कनें बुन रहा है तू
आदत नहीं है, तू तो फ़ितरत है मेरी
बदलेगी ना, जब तक ये चाहत है तेरी
वादा है तुझसे, जाऊँगा ना कहीं
ता-ज़िंदगी हूँ मैं तेरा
एक तू ही तो है, एक तू ही तो है
एक तू ही तो है, सब तू ही है मेरा
एक तू ही तो है, एक तू ही तो है
एक तू ही तो है, रब तू ही है मेरा
लम्हे बेकार थे, तू शामिल जब ना था
इश्क़ मुझमें भी था
लेकिन मैं ख़ुद मुख़ातिब ना था
दरिया को है मेरे वो समंदर मिल गया
ज़रिया जीने का तेरे अंदर मिल गया
ख़्वाहिश है, जब कभी निकले जो दम मेरा
काँधे पे सर हो तेरा
एक तू ही तो है, एक तू ही तो है
एक तू ही तो है, सब तू ही है मेरा
एक तू ही तो है, एक तू ही तो है
एक तू ही तो है, रब तू ही है मेरा
पहले आईं ना ये बारिशें
तूने मेरा पता दे दिया इन्हें
तारीख़ों में गुज़रे थे दिन
था बेवजह जगना
दुनिया की अब मुझे ज़रूरत है कहाँ
तेरी बाँहों में मेरे हैं दोनों जहाँ
संग तेरे तय करूँ जन्नत का रास्ता
अब और क्या माँगना?
एक तू ही तो है, एक तू ही तो है
एक तू ही तो है, सब तू ही है मेरा
एक तू ही तो है, एक तू ही तो है
एक तू ही तो है, रब तू ही है मेरा
रब तू ही है मेरा
Credits
Writer(s): Aman Pant, Kunal Subash Chand Verma
Lyrics powered by www.musixmatch.com
Link
Disclaimer:
i testi sono forniti da Musixmatch.
Per richieste di variazioni o rimozioni è possibile contattare
direttamente Musixmatch nel caso tu sia
un artista o
un publisher.